Dev Diwali 2023 Quotes:दीपों से जगमग घाट से चमकेंगे धरती और आकाश!

Dev Diwali 2023 Quotes:दीपों से जगमग घाट से चमकेंगे धरती और आकाश!

Dev Diwali 2023 Quotes: काशी के घाटों पर देवताओं का कलरव! दीपों से जगमग घाट से चमकेंगे धरती और आकाश!

काशी व काशी के निवासी अपनी परंपरा व संस्कृति को लेकर हमेशा कटिबद्ध रहे हैं। आधुनिकता के दबाव से बेफिक्र बनारसी अपने त्यौहार व उत्सव मनाने का अपना अलग अंदाज रखते हैं और यही काशी की गौरवशाली परंपरा की पहचान है।आज हम आपको देव दीपावली कोट्स 2023 (Dev Diwali 2023 Quotes) के माध्यम से कार्तिक पूर्णिमा के दिन होने वाले भव्य दीपदान के आयोजन और प्रयोजन के विषय में बताएंगे।

Dev Diwali 2023 Date

जैसा कि हिंदू तीज त्योहार पर अमूमन होता है कि तिथि को लेकर संशय और विवाद की स्थिति बन जाती है। वैसे ही इस वर्ष भी देव दीपावली के आयोजन को लेकर काशी विद्वत परिषद व गंगा आरती समितियों के बीच मतभेद हुआ था, परंतु केंद्रीय देव दीपावली महासमिति ने 27 नवंबर को देव दीपावली के आयोजन का निर्णय लिया है। देव दीपावली 2023 कोट्स(Dev Diwali 2023 Quotes) के माध्यम से हम आपको यह भी जानकारी देना चाहेंगे कि अब प्रशासनिक स्तर पर देव दीपावली सर्वसम्मति से 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी जो कि हिंदू पंचांग के अनुसार उदया तिथि के अनुकूल है।

Advertisement

पौराणिक मान्यता

देव दीपावली कोट्स 2023 में जानें कि क्यों मनाई जाती है वाराणसी में इतने भव्य रूप में देव दीपावली। सनातन पौराणिक मान्यता के अनुसार त्रिपुरासुर नामक दैत्य ने देवताओं और मानवों को अपने आततायी कृत्यों से त्रस्त कर रखा था। अतः सभी देवताओं के आग्रह व निवेदन पर भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का संघार किया और देवताओं व धरतीवासियों को उसके भय व कष्ट से मुक्ति दिलाई। इसी के बाद महादेव का आभार प्रकट करने के लिए 33 कोटि देवता काशी जाकर गंगा घाटों पर दीपदान करके शिव का अभिनंदन कर उत्सव मनाते हैं। इसीलिए देव दीपावली के दिन प्रातः गंगा स्नान के बाद दीपदान का बहुत महत्व है क्योंकि इससे हर जातक को अशुभ ग्रहों से मुक्ति मिलती है।

वाराणसी में देव दीपावली(Dev Diwali) की तैयारी

देव दीपावली कोट्स 2023 में ये भी जानिए कि वाराणसी में कितने भव्य स्तर पर देव दीपावली के आयोजन की तैयारी हो रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस वर्ष वाराणसी में देशी-विदेशी पर्यटकों को मिलाकर लगभग 5 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी कमिश्नरेट के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा कर ली है। वाराणसी के 84 घाटों को 9 जोन, 11 सेक्टर तथा 32 सब सेक्टर में डिवाइड कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन व जिलाधिकारी एस राज लिंगम के अनुसार सर्वाधिक भीड़ वाले घाट अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट,राजघाट नमो घाट, चेतसिंह घाट, अहिल्याबाई घाट व पंचगंगा घाट हैं। इसे देखते हुए QRT की 20 टीमें तैनात की गई हैं। लाउडहेलर से लैस 11 विशेष टीमें घाटों पर पेट्रोलिंग के लिए तैनात रहेंगी। महिला पुलिस कर्मियों की टीम के साथ ही 16 गोताखोरों का दस्ता भी मौजूद रहेगा।

Advertisement

आधिकारिक रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि पर्यटकों को घाटों के विहंगम दृश्य का आनंद लेने के लिए 1200 नौकाएं संचालित रहेगी। भीड़ प्रबंधन हेतु घाटों के आसपास वाले स्थान पर बैरिकेडिंग होगी। 11 पिंक बूथ महिला सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। राजघाट, नमो घाट, बंगाली टोला गोदौलिया चौराहा आदि स्थानों पर इमरजेंसी हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही वाराणसी की सुरक्षा को और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड टीमें भी तैनात रहेंगी।

देव दीपावली कोट्स 2023(Dev Diwali 2023 Quotes) के माध्यम से आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रमुख घाटों के निकट अधिकांश होटल और लॉज की बुकिंग महीनों पहले से हो रही है और ज्यादातर होटेल और लॉजों की बुकिंग फुल हो चुकी है। तो आइए शिव की नगरी काशी में महादेव के अभिनंदन के आयोजन में शामिल होकर काशी में दीपदान का हिस्सा बनिए।

Advertisement

देव दीपावली कोट्स 2023:

 

Advertisement

महादेव की काशी में,
त्रिपुरासुर से मुक्ति का उत्सव।
33 कोटि देवताओं का आह्लाद,
देव दीपावली से जगमग गंगा के घाट।

 

Dev Diwali 2023 Quotes

गंगा में स्नान,
दीपदान की रौनक।
देवताओं का वंदन,
काशी में अभिनंदन।

Dev Diwali 2023 Quotes

Advertisement

आराध्य शिव से अभिभूत काशी,
शिव की छत्रछाया में निर्भय काशी।
घर-घर दीपों से जगमग काशी,
देव दीपावली का महोत्सव काशी।

 

महेश्वर हैं कृपा के आगार,
दानव से मुक्त कर मानव पर किया उपकार।
33 कोटि देवताओं का बारम्बार आभार,
देव दीपावली पर काशी होगा स्वर्ग सा साकार।

 

कार्तिक मास का सुखद समापन,
गुरु पर्व पर जगमग काशी।
दीपदान के कलरव में अनुभूत करो,
ईश्वर अंश जीव अविनाशी।

टीम वाराणसी मिरर

error: Content is protected !!